नई दिल्ली । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और सेशेल्स के मत्स्य, कृषि एवं ब्लू इकोनॉमी मंत्रालय के अंतर्गत कृषि विभाग ने कृषि अनुसंधान, शिक्षा, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है।
Ministry of Agriculture and Farmer’s Welfare द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, इस समझौते पर PM नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किया गया।
संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
यह एमओयू संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों के आदान-प्रदान तथा दोनों देशों के बीच उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।
पांच वर्षीय कार्य योजना पर भी हस्ताक्षर
साझेदारी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए दोनों पक्षों ने वर्ष 2026 से 2031 तक की पांच वर्षीय कार्य योजना पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह योजना जलवायु-स्मार्ट कृषि, बागवानी, फसल कटाई के बाद प्रबंधन, पशुधन विकास तथा सतत खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर केन्द्रित है।
कृषि उत्पादकता और क्षमता निर्माण पर जोर
मंत्रालय के अनुसार, इस सहयोग का उद्देश्य संस्थागत संबंधों को मजबूत करना, कृषि उत्पादकता में सुधार करना, तकनीकी क्षमता का निर्माण करना और जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य सुरक्षा जैसी उभरती चुनौतियों का समाधान करते हुए सतत कृषि विकास को बढ़ावा देना है।
ICAR के 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय समझौते
मंत्रालय ने बताया कि ICAR ने भारत की वैश्विक कृषि साझेदारियों का विस्तार करने के प्रयासों के तहत दुनिया भर के साझेदार संस्थानों के साथ 100 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
Global south के साथ भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती
मंत्रालय ने कहा कि सेशेल्स के साथ यह समझौता Global south के साथ भारत की भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से सतत कृषि, नवाचार तथा वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
India-Seychelles के बीच कई अन्य समझौते
इस सप्ताह की शुरुआत में PM नरेन्द्र मोदी और सेशेल्स President पैट्रिक हर्मिनी के बीच वार्ता के बाद भारत और सेशेल्स ने व्यापार, डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृषि सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
प्रमुख परिणामों में भारत के निर्यात-आयात बैंक और सेशेल्स के वित्त, आर्थिक योजना, व्यापार एवं निवेश मंत्रालय के बीच 1,250 करोड़ रुपये के अम्ब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट समझौते पर हस्ताक्षर शामिल हैं, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच विकास सहयोग को समर्थन प्रदान करना है।
(Input From DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!